IIT बाबा की झोली का रहस्य, सिर्फ 4 चीजों के सहारे करते हैं यात्राएं

                                                  By Sikha                                                                        PUBLISHED January                                                   23, 2025

अभय सिंह, जिन्हें IIT बाबा के नाम से जाना जाता है, ने IIT बॉम्बे से एविएशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने मोह-माया को छोड़कर वैराग्य का मार्ग चुन लिया।

उनके माता-पिता चाहते थे कि वह IAS बनें, लेकिन अभय ने इस राह को नहीं अपनाया।

अभय के माता-पिता उनसे कहते थे कि वह सिर्फ IAS का एग्जाम क्रैक कर दें, ताकि दुनिया को दिखाया जा सके कि वह यह कर सकते हैं।

IIT बाबा अपने झोले में सिर्फ चार चीजें रखते हैं - एक बीड़ी का बंडल, ठंड से बचने के लिए कम्बल, एक आईपैड और कुछ इत्र।

महाकुंभ के दौरान IIT बाबा के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे उनकी सादगी और वैराग्य जीवनशैली को लोगों ने सराहा।

अभय सिंह का जीवन यह संदेश देता है कि सफलता का मतलब सिर्फ पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और सादगी भी हो सकती है।

यह जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है किसी की भावनाओ को ठेस नहीं पहुंचाने को नहीं है