खेत की मिट्टी हो रही बंजर ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाए

                                                  By Sikha                                                                        PUBLISHED January                                                   20, 2025

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए किसान जैविक खाद का इस्तेमाल करें, जैसे की गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद और 

बगीचे के कचरे से बनी खाद रसोई घर से निकाले हरे कचरे से बनी खाद इस्तेमाल करें।

इसके अलावा किसानों को बहुत ज्यादा खेत की जुताई, निराई, गुड़ाई, नहीं करनी चाहिए। 

इससे भी मिट्टी की संरचना खराब होती है। इसलिए मिट्टी की संरचना को बनाने के लिए जुताई कम करें।

किसानों को पुआल, पत्तियां आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। 

मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए, मिट्टी सड़ने से बचाने के लिए फसल के आसपास पत्तियां बिछाकर रखना चाहिए। यानी कि मल्चिंग करना चाहिए।

जितना हो सके किसानों को रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। 

जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे मिट्टी उपजाऊ हो जाएगी और आने वाले समय में जैविक खते किसानों को अधिक उपज मिलेगी।

उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को हरी खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।