गेहूं की फसल के पीले होने के 3 मुख्य कारण,किसान ऐसे बरतें सावधानी
By Sikha
PUBLISHED January 20, 2025
दरअसल, गेहूं की फसल के पीले होने के कई कारण हैं। कई बार रात में फसल में अधिक पानी लगने से खेत में जलभराव हो जाता है।
इससे भी फसल पीली हो जाती है। कई बार खरपतवारनाशक के अधिक इस्तेमाल से भी फसल पीली होने लगती है।
पहला है, कम तापमान में शाम के समय गेहूं की फसल में अधिक पानी न लगाए।
इससे खेत में जलभराव हो जाता है, जिससे गेहूं के पौधे पीले होने लगते हैं।
दूसरी स्थिति में किसान गेहूं की फसल में अधिक मात्रा में खरपतवारनाशक लगा देते हैं। इससे भी फसल पीली हो जाती है।
अगर उसमें पिछली फसल धान की थी, तो उस खेत में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस वजह से भी गेहूं की फसल पीली हो जाती है।
अगर फसल पीली पड़ गई है तो सबसे पहले 100 लीटर पानी में यूरिया मिलाकर पूरी फसल पर छिड़काव करें।
500 मिली नैनो यूरिया को 200 लीटर पानी में मिलाकर भी फसल पर छिड़काव किया जा सकता है।