PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना देश के किसानो के लिए शुरू की गई है। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से हर साल प्रत्येक किसान को 6,000/- रुपए की सहायता राशि प्रदान करती है। इस योजना से देश के करोड़ो किसानो को लाभान्वित किया जा रहा है। देश के किसानो की स्थिति मे सुधार हो और आर्थिक रूप से उनकी मदद की जा सके इस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू किया था। वर्तमान समय मे भी इस योजना का लाभ किसानो को मिल रहा है।

Join Group!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

यह योजना खास किसानो के लिए शुरू की गई है अगर आप भी एक किसान है तो इस योजना का लाभ ले सकते है इसके लिए आपको योजना की सभी पात्रताओ को पूरा करते हुए आवेदन करना होगा, ओर आप यह कैसे कर सकते है इसके बारे मे पूरी जानकरी इस आर्टिकल मे दी गई है इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

पीएम किसान योजना जिसका पूरा नाम “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के तहत पात्र किसानो को साल मे 6,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि सम्मान किस्तों मे डाली जाती है और इसकी हर किस्त 2,000 रुपए की होती है जो हर 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है। अब तक किसानो को इस योजना की 17 किस्ते सफलतापूर्वक मिल चुकी है और अब सभी किसान भाई इसकी 18वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे है।

PM Kisan Samman Yojana का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य देश के गरीब एंव जरूरतमंद किसानो की मदद करना है इस योजना मे मिलने वाली राशि का उपयोग किसान अपने घरेलू खर्चो या खेती बाड़ी के खर्चो मे कर सकते है। किसानो को आत्मनिर्भर एंव सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। किसानो को सरकार से कुछ सहायता मिलती रहेगी तो उनका मनोबल बना रहेगा जिससे व कड़ी मेहनत से खेती करेंगे और देश को आगे बढ़ाने मे मदद करेंगे।

Also Read…..Farmer Registry UP Last Date 2025: उत्तर प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीक जाने

PM Kisan Samman Yojana के लाभ

इस योजना के फायदा कुछ इस प्रकार है:-

  1. पीएम किसान योजना मे किसानो को हर साल 6,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
  2. इस योजना मे दी जाने वाली राशि 2-2-2 हज़ार रुपए की किस्त मे रूप मे दी जाएगी।
  3. योजना की हर किस्त 4 महीने के अंतराल मे डाली जाती है।
  4. इसकी खास बात यह है की किस्त राशि DBT के माध्यम से सीधा किसानो के बैंक खाते मे भेजी जाती है।
  5. इस योजना से देश के करोड़ो किसानो को लाभान्वित किया जा रहा है।

PM Kisan Samman Yojana के लिए पात्रताएं

अगर आप एक किसान है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तो को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना मे आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।

  1. किसान भारत का निवासी होना चाहिए।
  2. किसान के पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए।
  3. किसान की जमीन पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत होनी चाहिए।
  4. सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्रता रखते है।
  5. किसान के पास चालू बैंक खाता होना जरूरी है साथ ही उसमे DBT सक्रिय होनी चाहिए।

Also Read……अब सिर्फ़ 2 मिनट में बनाएं अपनी Kisan ID और पाएं ₹10,000 की सरकारी मदद फ्री में

PM Kisan Samman Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

ऐसे किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हे इसमे आवेदन करना होगा और आवेदन के लिए उनके पास नीचे बताए गए सभी दस्तावेज़ होने जरूरी है:-

  1. आधार कार्ड
  2. किसान प्रमाण पत्र
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. पहचान पत्र
  5. जमीन से संबंधित दस्तावेज़
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. राशन कार्ड
  8. मोबाइल नंबर
  9. पासपोर्ट साइज़ फोटो

PM Kisan Yojana मे आवेदन कैसे करें?

पीएम किसान योजना मे आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए चरणो का पालन करें।

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज़ पर दिये गए “न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमें आपको “रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  4. अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है।
  5. फिर आपको अपने राज्य का चयन करना है, और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘गेट ओटीपी’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  6. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है, और ‘प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  7. इसके बाद आपको अपने जिले और बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
  8. इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ अपलोड करने है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।

इस प्रकार आप PM Kisan Yojana मे आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment