PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानिए आज का अहम कदम

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Group!

सरकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ उठाने के लिए किसानों के लिए अपनी फार्मर आईडी (Farmer ID) अनिवार्य है। SDM सदर जगमोहन गुप्ता ने मिरहची कस्बे का दौरा किया और सीएससी संचालकों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए। बता दें कि बिना फार्म आईडी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi
  • SDM सदर जगमोहन गुप्ता ने मिरहची कस्बे का शुक्रवार की देर शाम दौरा किया और CSC (Common Service Center) संचालकों को किसानों की फार्मर ID बनाने के निर्देश दिए।
  • SDM ने 3 जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए Farmer ID अनिवार्य बताया।
  • फार्मर आईडी बनने पर ही मिलेगी सम्मान निधि
  • SDM सदर ने बताया है कि किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा तभी उठा सकते है, जब किसानों की Farmer ID बन जाए। बताया है कि वह तेजी से काम करें और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें। यह भी सुनिश्चित किया कि किसान बिना किसी असुविधा के अपनी आईडी बनवा सकें।

प्र्त्येक किसान को योजना का फायदा पहुंचाने का हो रहा है प्रयास- अधिकारी

निरीक्षण के दौरान SDMने संचालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…..E Shram Card Payment Check: ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए ₹1000 की नई किस्त जारी, तुरंत यहां से चेक करें पेमेंट

इस दौरान नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, राजस्व निरीक्षक हेमंत सिंह, लेखपाल अवनेंद्र कुमार, नरेश कुमार, विकास और विपिन यादव की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए इसे कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार बताया।

यहां होगा पंजीकरण-PM Kisan Samman Nidhi

फार्मर रजिस्ट्री विभागीय पोर्टल agristack.gov.in या मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के द्वारा से कैम्प मोड में अप्लाई किया जा सकेगा। किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) पर इसे आसानी से कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें…..Farmer Registry : किसान रजिस्ट्री से पहले जरूर पढ़ें, एक गलती से हो सकता है लाखों का नुकसान,

पंजीकरण में लगेंगे ये दस्तावेज

  • आधार कार्ड: पहचान के प्रमाण के लिए अनिवार्य।
  • खसरा-खतौनी: भूमि की स्वामित्व जानकारी के लिए।
  • बैंक पासबुक: बैंक खाते का विवरण और किसान की बैंकिंग जानकारी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: फॉर्म में लगाने के लिए।
  • मोबाइल नंबर: जिससे किसान को अपडेट मिलता रहेगा।

अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पृष्ठ पर दी गई जानकारी 100% सही है।

Important Links

Home PageClick Here
Official WebsiteOfficial site

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

2 thoughts on “PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानिए आज का अहम कदम”

Leave a Comment