Farmer Registry : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अपना किसान पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें 30 जनवरी तक ये काम जरूर करवा लेना चाहिए।
किसान अब बिना किसान पंजीकरण के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। सरकार ने इसके लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। बदायूं जिले में अभी तक सिर्फ 60 हजार किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। जबकि 3.94 लाख किसान ऐसे हैं, जिनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
वेब पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं
किसान अपना पंजीकरण वेब पोर्टल https://upfr.agristac.gov.in या मोबाइल ऐप farmerregistryup पर करवा सकते हैं या फिर जन सेवा केंद्र से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। आपको खतौनी की कॉपी, परिवार पहचान पत्र नंबर या राशन कार्ड, आधार और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर जन सेवा केंद्र जाना होगा। किसान रजिस्ट्री पर पंजीकरण के लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है। 31 दिसंबर के बाद उन किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा भेज दिया जाएगा।

क्या है Farmer Registry
किसान रजिस्ट्री के अंतर्गत किसानों की जानकारी को डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा, जिसमें भूमि सत्यापन, आधार से जोड़ने और KYC प्रक्रिया शामिल होगी।। किसानों की सहमति ली जाएगी। इसके लिए किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in और मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के जरिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर और जमीन की खतौनी लेकर रजिस्ट्री में अपना खेत पंजीकृत करा सकते हैं।
Also Read…किसान Farmer Registry करने का आसान तरीका – यहाँ क्लिक करें,
इन लोगों की लगाई गई है ड्यूटी
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तहसील और राजस्व गांव स्तर पर अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है।। इनमें लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, पंचायत, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी तथा बीटीएम, एटीएम जैसी टीमों के सदस्य शामिल हैं।
Farmer Registry | Click Here |
Farmer Registry UP | Click Here |
Farmer Registry MP | Click Here |
Farmer Registry Gujarat | Click Here |
Farmer Registry CSC | Click Here |
Farmer Registry Bihar | Click Here |
Official Website | Click Here |