crop : सर्दियों में इस फसल की खेती जरूर करनी चाहिए क्योकि इसकी मांग मंडी के खूब ज्यादा होती है इसकी खेती कम दिनों में हो जाती है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
सर्दियों में करें इस फसल की खेती
सर्दियों का मौसम इस फसल की खेती के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब ज्यादा होती है इसकी खेती में खर्चा भी बहुत कम आता है और इसकी खेती बहुत कम दिनों में पूरी भी हो जाती है। आप इसकी खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है लाल मूली की खेती की इसकी खेती में सामान्य मूली से ज्यादा मुनाफा मिलता है और इसकी कीमत भी सफ़ेद मूली से ज्यादा मात्रा में होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
ये भी पढ़ें……Cane up: योगी सरकार का बड़ा फैसला गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किसानो की बल्ले बल्ले।
कैसे करें खेती
लाल मूली की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा मुनाफे वाली साबित होती है इसकी बुआई से पहले खेत को 2-3 बार जोतकर मिट्टी को भुरभुरा कर लेना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। जिससे मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ते है। लाल मूली की बुआई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना चाहिए। लाल मूली की जड़ें अच्छे से विकसित होने के लिए बिजाई मेंड़ों पर करनी चाहिए। इसकी खेती में वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। बुआई के बाद इसकी फसल करीब 40 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
लाल मूली की खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई देखने को मिलती है क्योकि इसकी बिक्री बाजार में खूब होती है एक हेक्टेयर लाल मूली की खेती करने से करीब 40-45 टन की पैदावार मिल सकती है एक हेक्टेयर में आप लाल मूली की खेती से करीब 2 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई आराम से कर सकते है। इसकी खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें……Wheat Crop : 70 दिन का गेहूं हो गया? इन जरूरी उपायों से बढ़ाएं उत्पादन, पाएं 80 मन से ज्यादा फसल