PM Kisan सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बार ये किस्त 18 जनवरी 2025 को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने की बात की जा रही थी। लेकिन अब तक इसका कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या 18 जनवरी को किसानों को पैसे मिलेंगे और इस बारे में आपको कब तक इंतजार करना होगा।
PM Kisan19वीं किस्त का ट्रांसफर और अपडेट
कई जगहों से जानकारी मिली कि किसानों को उनकी 19वीं किस्त 18 जनवरी को मिल जाएगी, लेकिन अभी तक पीएम किसान पोर्टल पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक 18वीं किस्त की डिटेल्स ही अपडेट की गई हैं, लेकिन 19वीं किस्त का डेटा पोर्टल पर नहीं आया है। इसका मतलब है कि 18 जनवरी को किसानों को पैसे मिलने की संभावना कम है।
क्या है पीएम इवेंट पोर्टल पर जानकारी?
आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि ट्रांसफर होने से पहले इसकी जानकारी पीएम इवेंट पोर्टल पर अपडेट की जाती है। हाल ही में, 18 जनवरी को एक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज मंत्रालय के तहत संपत्ति कार्ड का ई-वितरण करेंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना के तहत राशि ट्रांसफर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
![PM Kisan](https://farmeryojna.com/wp-content/uploads/2025/01/cane-up-2-1024x533.jpg)
PFMS पोर्टल और बैंक प्रक्रिया
पैसे ट्रांसफर करने से पहले, पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के खाते की जानकारी PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल पर अपडेट की जाती है। आम तौर पर, बैंक द्वारा लाभार्थियों के खाते की वेरीफिकेशन और प्रोफाइल अपडेट एक दिन पहले कर दी जाती है। उसके बाद जब रिमोट का बटन दबाया जाता है, तो राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर हो जाती है।
Also Read….Cane up 2025: गन्ना मूल्य की नई घोषणा, जानें प्रति क्विंटल का ताजा रेट,
लेकिन इस बार बैंक और PFMS पोर्टल पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसानों को पैसे मिलने में और देरी हो सकती है।
क्या 18 जनवरी को किसानों को पैसे मिलेंगे?
अब तक जो जानकारी आई है, उसके अनुसार 18 जनवरी को किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर होने की संभावना कम है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जनवरी से पहले किसानों को अपनी 19वीं किस्त मिल सकती है। यह तारीख 20 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक हो सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के हस्तांतरण में कुछ देरी हो रही है। किसानों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उन्हें उनकी किस्त मिल जाएगी। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, हम आपको उसके बारे में अपडेट करेंगे
Also Read….PM Kisan 19th Installment : क्या 20 जनवरी तक जारी होंगे 19वीं किस्त के 2000? यहां जानें डिटेल्स
अस्वीकरण : हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस पृष्ठ पर दी गई जानकारी 100% सही है।
PM Kist Check | Click Here |
Home Page | Click Here |